इंद्रपाल सिंह, इटारसी(नर्मदापुरम) मध्य प्रदेश के इटारसी में बीती रात सरकारी अस्पताल के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक को घेरकर तलवार और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।युवक के सीने और सिर पर तलवार के गंभीर वार थे। मृतक युवक की पहचान नाला मोहल्ला रहवासी अनिकेत उर्फ पवन भदौरिया के रूप में हुई है। 

READ MORE: इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत मामले में हनी ट्रैप एंगल! भोपाल की युवती हिरासत में, 70 लाख रुपये, ज्वेलरी और लग्जरी कार लेने का आरोप

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अनिकेत पर अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने उसे संभलने तक का मौका नहीं दिया। हमलावरों ने अनिकेत के सीने और सिर पर चाकुओं से कई वार किए। इसके अलावा उसके दोनों हाथों और उंगलियों पर भी गहरे जख्म थे।

READ MORE: अंधविश्वास में पार की क्रूरता की हदेंः गड़े धन के लालच में पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, शव खेत में दफनाया

डॉक्टर अचलेश्वर दयाल ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था उसके सीने में 6 इंच तक धारदार वस्तु घुस चुकी थी जो संभवतः उसकी मौत का कारण बनी। इसके अलावा उसके सिर हाथ पैरों पर भी धारदार हथियार के गंभीर घाव थे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसे शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु रवाना कर दिया गया बाकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

READ MORE: अंधेकत्ल का 24 घंटे में खुलासा: बहन से शादी की बात पर हुए झगड़े में नशे में युवक को उतारा था मौत के घाट

मृतक अनिकेत के भाई अंशुल ने बताया कि मेरा भाई और आरोपी ट्रेन में खाना सप्लाई का काम करते है। इनसे हमारा पुराना विवाद था, कुछ दिन पहले अक्कू ओर बिट्टू ने धमकी दी थी कि अनिकेत को हम मार देंगे। हमें नहीं पता था कि खाना सप्लाई को लेकर चल रहा विवाद इस तरह खूनी संघर्ष में बदल जाएगा। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m