मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक नाबालिग ने अपने प्रेमी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उसके घर पहुंचकर हंगामा किया. लड़की ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था.

मुजफ्फरनगर. जिले के बुढ़ाना में एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड आरिश पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उसके घर पहुंच गई और वहां हंगामा किया. लड़की ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. लड़की के अनुसार, अब वह आरिश के घर से जाने के लिए तैयार नहीं है और उसने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है. उसका कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह इस घर से नहीं जाएगी.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस की ओर से मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.