कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में एक पति ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। गम्भीर हालात में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आत्महत्या से पहले उसने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाने का वीडियो सोसायटी के ग्रुप्स में वायरल किया। फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है।
समझाया तो जान से मारने की धमकी दिलवाई
दरअसल यह मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में मानपुर सरकारी मल्टी हाउसिंग सोसायटी का है। जहां के वेंकट शर्मा ने पत्नी पर प्रताड़ना का गम्भीर आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। वेंकट ने आत्महत्या के प्रयास से पहले वीडियो बनाये जिन्हें हाउसिंग सोसायटी के ग्रुप में पोस्ट किया। वेंकट ने अपनी वीडियो में आरोप है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। उसके कई लोगों के साथ सम्बंध है, वह रात रात भर बड़ागांव इलाके के कुछ लोगों के साथ फोन पर बात करती है। जब उसे समझाया तो उन लोगों से जान से मारने की धमकी दिलवाई।
निसर्ग वॉटर पार्क में करंट से मौत मामला: संचालक व पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी गिरफ्तार,
पत्नी को लग्जरी शौक
वह उसके बेटे से भी उसे मिलने नही दे रही है। ऐसे में वह डिप्रेशन में आ गया है। वीडियो में उसने यह भी कहा की पत्नी को लग्जरी शौक है, यदि जहर खाने के बाद उसे कुछ हो जाता है तो उसकी मौत के जिम्मेदार पत्नी, सास और पत्नी से फोन पर बात करने वाले लोग होंगे। मामले में एक ओर जहां वेंकट का इलाज जारी है, वहीं पुलिस वेंकट के कथन के आधार पर जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनसे पूछताछ करेगी। बताया जाता है कि वेंकट शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है।
महाकाल थाना क्षेत्र में खूनी संघर्षः देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी, वारदात कैमरे में कैद

