प्रवीण भरद्वाज ,पानीपत। थाना समालखा क्षेत्र के नामुंडा गांव के पास बुधवार सुबह एक रहस्यमयी मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।


सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर किनारे एक स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी है और वह स्टार्ट अवस्था में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब स्कूटी की तलाशी ली तो उसके पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद हुए।

सुबह स्कूटी लेकर गया युवक,फिर नहीं मिला कोई सुराग
इसके अलावा, स्कूटी के पास एक बैग भी मिला, जिसमें 12वीं कक्षा की किताबें रखी हुई थीं। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, स्कूटी के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक सुबह घर से स्कूटी लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
सीआईए और समालखा थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, और युवक की तलाश जारी है।