राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रपति एन रंगासामी को पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हैं, जो उनके शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगा.” आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिसूचना के बाद उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में नौ अप्रैल को हुए चुनाव में AINRC के नेतृत्व वाले NDA की शानदार जीत के बाद एन. रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए तैयार हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति को एन. रंगासामी को पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करके प्रसन्नता हुई, यह नियुक्ति उनके शपथ ग्रहण की तारीख से प्रभावी होगी. पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए की कुल सीट 18 हो गईं. इसके अलावा, तीन मनोनीत सदस्य भी होंगे.
वहीं विपक्षी डीएमके ने पांच और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की. नवगठित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने दो सीट पर जीत दर्ज की है.
सूत्रों ने बताया कि रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को हुए चुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की शानदार जीत के बाद रंगासामी 5वीं बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए तैयार हैं.
शांत और सौम्य स्वभाव वाले और पेशे से वकील रहे एन. रंगासामी पुडुचेरी के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इस बार वह पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. अपनी पार्टी की शुरुआत करने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के सीनियर मेंबर थे, लेकिन पार्टी के अंदरूनी कलह के चलते 2008 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 7 फरवरी 2011 को उन्होंने ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नाम से अपनी खुद की पार्टी का गठन किया था और 2011 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था.
ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) ने 16 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 10 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं एनडीए के अन्य घटक दलों, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और लाचिया जननायगा काची (एलजेके) ने एक-एक सीट जीती. 30 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के पास 18 सीटें हैं. इसके अलावा, तीन मनोनीत सदस्य भी होंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

