नाभा : पंजाब में नशे की लत कई लोगों की जिंदगी निगल चुकी है. वहीं नाभा के अचल गांव में नशे के ओवरडोज से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि करणप्रीत सिंह नाम का युवक जिसकी उम्र 23 साल की थी वह नशे के कारण इस दुनियां से चल बसा. उसकी लाश गांव के ही एक नौजवान के घर में मिला.
मृतक के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से घर लौटा था, लेकिन गांव के बॉबी खान और गुरसेवक सिंह ने उसे फिर से नशे की लत लगा दी और उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने बॉबी खान और गुरसेवक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी मिली है मृतक करणप्रीत सिंह किसान परिवार का इकलौता सहारा था जो बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश जाने का सपना देख रहा था और परिवार उसे विदेश भेजने की तैयारी कर रहा था. लेकिन कुछ महीनों से उसे नशे की लत लग गई थी, हालांकि उसके परिवार ने उसे पिछले तीन महीनों से नशा मुक्ति केंद्र में भेज रखा था और वह तीन दिन पहले ही घर लौटा था. परिवार को उम्मीद थी कि वह अब नशा नहीं करेगा, लेकिन वह फिर से गांव में बुरी संगत में पड़ गया और सुबह 10 बजे उसकी लाश बॉबी खान के व्यक्ति के घर में मिली, जो मौके से फरार हो गया था.
जब पीड़ित के माता-पिता अपने बेटे को सिविल हॉस्पिटल, नाभा लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिवार ने पुलिस से जांच और न्याय की मांग की है. इस मामले में नाभा DSP गुरिंदर सिंह बल्ल ने कहा कि मृतक गांव में ही बॉबी खान और गुरसेवक सिंह के घर गया था और वहां उसे नशा दिया गया और उसकी मौत हो गई. इस संबंध में उन्होंने बॉबी खान और गुरसेवक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
- थैलों पर नेताओं की तस्वीरें चमकाकर…गरीबों को राशन देने को लेकर गणेश गोदियाल का बड़ा बयान, कह दी बड़ी बात
- काल बनकर दौड़ी पिकअप! सोनझरा में बाइक-साइकिल को रौंदा, 19 साल के युवक की मौत और 3 गंभीर घायल
- भोपाल में तेज रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला; पति, पत्नी और दामाद की मौत, आरोपी फरार
- राहुल गांधी के बाप की जागीर नहीं है देश…गिरिराज सिंह के इस तेवर से गरमाई सियासत, संसद का विशेष सत्र बुलाने की दे डाली खुली चुनौती!
- दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत: मंदिर से बाहर निकलते ही ट्रक ने कुचला, फरार चालक की तलाश जारी

