नाभा : पंजाब के नाभा ब्लॉक के गांव बोड़ा से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार पिता-बेटी पर हमला कर दिया. हमले के समय बच्ची गुरसिमरन कौर अपने पिता को बुलेट मोटरसाइकिल पर आगे बैठाकर गांव कोट में मेला देखने जा रही थी. वह भी इस हादसे का शिकार हो गई है. इस दौरान उसके गले में बेहद जोर से चोट लगी है, जिससे उसका गला कट गया है.
खबर है कि रास्ते में तीन अज्ञात लुटेरों ने परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में बच्ची के पिता तो बच गए, लेकिन गर्दन पर तेजधार हथियार लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे पहले नाभा से पटियाला, फिर पटियाला से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर किया गया. बच्ची के गर्दन में बेहद गंभीर जख्म लगे हैं. गौरतलब है कि इस तरह की लूट की घटना दोबारा घटी है. इसके दो दिन पहले भी 3 लुटेरों ने बच्ची के माता-पिता से 25,000 रुपये लूट लिए थे.
इस लूट की शिकायत नाभा सदर थाने में दर्ज कराई गई थी, जब लुटेरों को इस शिकायत की भनक लगी तो उन्होंने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. मौके पर जायजा लेने पहुंचे डी.एस.पी. गुरिंदर बल ने कहा कि सेक्शन 307 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और लुटेरों की तलाश की जा रही है. इस मौके पर लड़की गुरसिमरन कौर के दादा हाकम सिंह ने इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने कहा कि लुटेरों की पूरी मुस्तैदी से तलाश की जा रही है, लुटेरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
- खबर का असर : बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी राहत, सीएम साय ने स्वीकृत किए 12 लाख रुपए
- भोलेनाथ चलाएंगे भाप इंजन, गणपति बनेंगे गार्ड! विदिशा के मोहनगिरी तिराहे पर दिखेगी अनोखी झांकी
- UP Scholarship Big Update: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ी छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सीमा
- WhatsApp पर परिचित की DP लगाकर पैसे मांग रहे साइबर ठग, कैथल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- नाक से खून, टूटे पैर और जिस्म पर घाव… लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ रातों-रात गायब हुई प्रेमिका, जानें मामला

