Nagaur MDMA Factory: राजस्थान के नागौर जिले में ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में नशीले पदार्थ बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने दीप कॉलोनी स्थित एक घर पर दबिश देकर MDMA, हथियार, केमिकल और 22 तरह की अन्य सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब MDMA निर्माण और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश
नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नागौर में एक घर से अवैध मादक पदार्थ का निर्माण और बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दीप कॉलोनी में बताए गए स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को MDMA के साथ इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग केमिकल और अन्य सामग्री मिली।
महावीर जाट गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से महावीर जाट को गिरफ्तार किया है। तलाशी में एक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खाली खोल भी बरामद किए गए।
इसके अलावा पुलिस ने 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक की नकदी, प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल समेत कुल 22 तरह की सामग्री जब्त की है।
MDMA नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब जब्त की गई सामग्री के स्रोत और MDMA निर्माण के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इसके साथ ही ड्रग्स की सप्लाई चेन और इस अवैध गतिविधि में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच के जरिए जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सकेगा।
पढ़ें ये खबरें
- पटना के गांधी मैदान में दहन होगा 90 फीट का रावण, आंखों से निकलेंगे अंगारे, कानों से रंगीन धुआं
- विजयादशमी पर बारिश का साया! MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार, बिजली गिरने की चेतावनी
- Haryana Weather: रात में बढ़ी ठंडक, 7 जिलों में पारा 16 डिग्री से नीचे; 22 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं
- ‘राहुल गांधी न होते तो हर राज्य गुजरात बन गया होता’, फरहान बोले- ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम
