हर्षराज गुप्ता, खरगोन। आमतौर पर घर में सांप देखकर दहशत के कारण लोगों की सांस फूल जाती है, आवाज बंद हो जाती है। लेकिन शहर के संजय नगर में एक परिवार के घर नागिन की दस्तक पर उसकी जमकर आवभगत हुई। उसकी पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। यह दृश्य देखने मोहल्ले वासी भी उमड़ पड़े। 

दरअसल, कुशवाह किराना दुकान के संचालक के घर पर अचानक दो फीट की नागिन आ गई। परिवार के लोग भगाते या कुछ कर पाते इससे पहले नागिन हॉल में फन फैलाकर बैठ गई। परिवार वालों ने सावन माह के कारण नागिन को मारने या भगाने की बजाय उसके सामने दीपक लगाया, फूल और फल चढ़ाए। 

इस बात की सूचना मोहल्ले में पहुंची तो कई रहवासी दर्शन के लिए पहुंच गए। नागिन पूरे दो घंटे तक एक ही स्थान पर बैठी रही। कुछ देर बाद खुद ही घर की दहलीज पार करते हुए जंगल की ओर चली गई। कुछ लोगों ने नागिन का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m