Nagpur Hindu Woman Rape And Conversion Case: महाराष्ट्र के नागपुर से भारतीय आर्मी जवान (Indian Army Jawan) की पत्नी से रेप और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, हिंदू महिला को बीफ खाने को परोसा और जबरन निकाह करने की कोशिश भी की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अय्याज ताज मदारे (26) और आमीन शेख (30) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मध्य प्रदेश के तामिया निवासी मौलाना फरार है।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में हिंदू महिला चीखती हुई दिख रही है। वो वहां से भागने की कोशिश करती हुई दिख रही है। जबकि मौलाना विवाहित महिला के दोनों हाथों को पकड़कर कलमा पढ़ते हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी महिला के साथ कलमा पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और उस पर लगातार फूंक मारता नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित विवाहित महिला (24) का पति इंडियन आर्मी में है और नागपुर के बाहर पोस्टेड है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। पीड़िता ने शिकायत में बताया गया है कि फरवरी 2025 में उसके पूर्व मुस्लिम सहपाठी अय्याज ताज मदारे ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था। अय्याज महिला को वर्धा रोड स्थित होटल में लेकर गया। वहां उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसके वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। शिकायत के अनुसार आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे 3 लाख रुपये भी वसूले।
नागपुर के कलमेश्वर क्षेत्र में ले जाकर धर्मांतरण कराया
शिकायत में महिला ने कहा है कि अय्याज ताज मदारे ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन के नाम पर उसे ब्लैकमैल कर विभिन्न धार्मिक क्रियाएं और अनुष्ठान कराए। 31 मई को आरोपी उसे नागपुर के कलमेश्वर क्षेत्र में लेकर गया। वहां उसकी मुलाकात आमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई। तीनों उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और कुछ धार्मिक अनुष्ठान कराकर दावा किया कि उसका धर्मांतरण हो चुका है। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह लंबे समय तक डर और दबाव में रही।

इस तरह मामले का खुलासा हुआ
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता का पति तीन दिन पहले नौकरी से घर लौटा। महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने सोनगांव पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्मांतरण के प्रयास और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा तथा काला जादू प्रतिबंध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने अय्याज ताज मदारे और आमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

