West Bengal Mob Lynching: पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग की वारदात हुई है। बंगाल में मलयालम बोलने पर केरल के युवक की हत्या (Kerala youth murdered in Bengal) कर दी गई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas) जिले में भीड़ ने केरल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला। ममाले में पलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबलिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं शेष आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

जानकार के मुताबिक केरल का रहमने वाला संदीप अकेले बाजार जाने के लिए निकला था। इसी दौरान वो रास्ता भटक गया और संकीजहान गांव पहुंच गया। उसे हिंदी और बंगाली भाषा ठीक से नहीं आती थी। युवक को सिर्फ मलयालम बोलने आता था।

गांव के लोगों को उसकी हरकतों पर शक हुआ। ग्रामीमों ने उसे रोककर अपनी पहचान बताने को कहा। संदीप को हिंदी और बंगाली भाषा ठीक से नहीं आती थी, जिसकी वजह से वो ग्रामीणों को कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। गंभीर रूप से घायल संदीप सड़क किनारे पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस उसे जयनगर-कुलतली ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंची। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि गर्भवती महिला से गलत व्यवहार की अफवाह फैलने के बाद हालात बिगड़ गए। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

5 गिरफ्तार, 2 नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 यानी हत्या का मामला दर्ज किया है। अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 3 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि 2 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसके अलावा घटना में शामिल 2 नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

कांग्रेस ने जांच की मांग की

मामले में कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में मॉब लिचिंग की वारदात की निष्पक्ष जांच की मांग की। केरल के कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में भीड़ द्वारा एक आदमी की पीट-पीटकर हत्या की खबर बहुत चौंकाने वाली है। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे दखल देने की मांग की है ताकि हालात कैसे भी हों, कानून और व्यवस्था की स्थिति इस तरह न बिगड़े कि भीड़ कानून अपने हाथ में ले ले। इस बहुत ही संवेदनशील मामले में जल्द न्याय पक्का करने के लिए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m