फिरोजपुर। फिरोजपुर छावनी स्थित नैवेद्यम रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी है.आग लगने का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है. आग की खबर लोगों को तब लगी जब आसपास के लोगों ने दुआ निकलता देखा है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे. होटल में मौजूद लोगों में भयानक डर का माहौल बन गया था, कर्मचारियों न किसी तरह अपनी जान बचाई.
जानकारी के अनुसार सुबह जब रेस्टोरेंट को खोला जा रहा था तो अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया. कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. देखते ही देखते दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और आग को फैलने से रोकने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया.
जानकारी यह भी समाने आई है कि रेस्टोरेंट के अंदरूनी हिस्से में लगी थी, जिससे फर्नीचर व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है, हालांकि समय रहते कार्रवाई होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
- IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
- सतवास में इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में भीषण आग! जलकर खाक हुई कार और कई गाड़ियां, लाखों का नुकसान
- लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर कारोबारी से 30 लाख की धोखाधड़ी: बड़े भाई के इलाज के लिए जुटाई थी रकम, ठग लेकर हुए फरार
- बुलडोजर कार्रवाई के बाद कोसमी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान: आदिवासियों के हक में धरने पर बैठे, मुख्य सचिव को फोन कर जताई नाराजगी
- कलियुगी बेटों की हैवानियत! आपस में भिड़े दो भाई, बीच-बचाव करने आई लाचार मां को बेदर्दी से मार डाला

