अनमोल मिश्रा, सतना। जिले की कोठी तहसील के ग्राम पंचायत नयागांव की आरजी नंबर 33, 27 और 97 में सालों पुराने भूमिहीन किसानों को आवंटित जमीनों का मौके पर सीमांकन और चिन्हांकन नहीं होने को लेकर सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता मुकेश तिवारी का आरोप है कि रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बावजूद कई हितग्राहियों के पास मौके पर जमीन नहीं है। आरोप है कि अहस्तांतरणीय जमीनों की खरीद-बिक्री भी की गई।
तहसीलदार कोठी के प्रकरण क्रमांक 0430/अ-74/2024-25 में 7 फरवरी 2025 को जमीन को अहस्तांतरणीय एवं क्रय-विक्रय प्रतिबंधित दर्ज किए जाने के बावजूद रिकॉर्ड में दूसरे नाम दर्ज होने पर जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आराजियों की नाप-जोख कर मूल हितग्राहियों को जमीन और सड़क निर्माण का मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर किसानों के साथ सतना-चित्रकूट मार्ग पर आंदोलन की चेतावनी दी है, इस मामले को लेकर कोठी तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी ने जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


