क्रिकेट लीग में परफॉर्मेंस के दौरान जमकर हुआ हंगामा, सिंगर ने मंच से पुलिसकर्मियों को भी टोका; बोले- ‘पीछे हट जाओ, कोई गोली मारने वाला नहीं है’
पंचकुला: नमो क्रिकेट लीग के एक कार्यक्रम में पहुंचे मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को युवाओं के भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मासूम शर्मा ने बोलना शुरू किया, वहां मौजूद युवाओं की भीड़ ने जमकर हूटिंग (हुल्लड़बाजी) कर दी। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी और मंत्री कृष्णलाल पंवार के बेटे भी मौजूद थे।
पुलिसकर्मियों को मंच से ही टोका
हंगामे और हूटिंग को बढ़ता देख जब सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने के लिए आगे बढ़े, तो मासूम शर्मा ने उन्हें मंच से ही टोक दिया। सिंगर ने पुलिसकर्मियों से कहा, “पीछे हट जाओ, कोई गोली मारने वाला नहीं है। सभी अपने भाई हैं, कोई दिक्कत नहीं है।” मासूम शर्मा के स्टेज पर पहुंचते ही वहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और फैंस बैरिकेड्स लांघकर सीधे स्टेज के करीब पहुंच गए।
‘गोला-बारूद’ और गन कल्चर पर सिंगर का जवाब
कार्यक्रम के दौरान सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने मासूम शर्मा से मजाकिया लहजे में पूछा कि उनके पास ‘गोला-बारूद’ (गन कल्चर) के अलावा भी कोई और गाने हैं क्या? इसका जिक्र खुद मासूम शर्मा ने स्टेज से पब्लिक के सामने किया। उन्होंने कहा, “भाई साहब, हमारे और भी गाने हैं।” इसी के चलते सिंगर ने इस कार्यक्रम में गन कल्चर वाले गाने नहीं गाए।
नमो क्रिकेट लीग में प्राइज मनी की बौछार
आपको बता दें कि यह हंगामा नमो क्रिकेट लीग के प्लेऑफ के दौरान हुआ, जिसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिला स्तर की 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। अब विनर हुई शीर्ष टीमें पंचकूला में खिताबी मुकाबले खेल रही हैं। टेनिस बॉल से खेले जा रहे इस 10-10 ओवर के टूर्नामेंट में इनामों की भारी बौछार की गई है:
- विजेता टीम: 21 लाख रुपए
- उपविजेता टीम: 11 लाख रुपए
- तीसरा और चौथा स्थान: क्रमशः 5 लाख और 2.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

