चंडीगढ़. महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की है. इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए
प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बात की. इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने सुखबीर बादल के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया और उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की मंगलकामना की.
खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली और परिवार को सांत्वना दी. नांदेड़ जैसे पवित्र स्थान पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति के प्रमुख नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सभी में इस हमले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से बादल पर हुए हमले की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने पुलिस को हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने और मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री योगेश कदम ने गुरुवार को बताया कि नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के संबंध में उन्होंने महानिरीक्षक (आईजी) से बात की है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पिछले दो वर्षों से गुरुद्वारे में स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहा था.
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया और हमले को रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री शिंदे ने भी नांदेड के पुलिस अधीक्षक से की बात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुखबीर सिंह बादल की पत्नी एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना.
यह है घटना
महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित पवित्र गुरुद्वारा साहिब में दर्शन और नतमस्तक होने के दौरान सुखबीर सिंह बादल पर अचानक हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गए. इस घटना में उनके हाथ में चोट आई, जिसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की खबर सामने आते ही देशभर के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुखबीर बादल की सुरक्षा व सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है.
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

