Nandigram By-Election: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की फिजा में एक बार फिर चुनावी शोर शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने देश की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया है। इसमें बंदाल की पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट है। 6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा सीट और रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। नंदीग्राम सीट से सीएम शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) के दिवंगत पीए (PA)चंद्रनाथ रथ की मां हासी रथ को बीजेपी टिकट दे सकती है। इस पर हासी रथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी फैसला मुख्यमंत्री लेंगे, वही उन्हें मंजूर होगा।
बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर जिले का नंदीग्राम विधानसभा सीट बंगाल का सबसे हॉट सीट है। शुभेंदु अधिकारी 2026 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान दो सीटों से विजयी हुए थे। उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया है। इसके बाद नंदीग्राम सीट खाली हो गया है। मौजूदा मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर को नंदीग्राम से हराया था।
अब बीजेपी यहां इमोशन कार्ड खेल रही है। इसी सीट के लिए चंद्रनाथ रथ की मां हासी रथ का नाम सामने आ रहा है। चंद्रनाथ रथ शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहायक थे. बता दें कि चुनाव रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद ही चंद्रनाथ रथ की कोलकाता में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हासी रथ का कहना है कि बेटे की मौत के बाद से मुख्यमंत्री ही उनके परिवार के अभिभावक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहेंगे उसका पालन करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री उन्हें कोई जिम्मेदारी देंगे तो वे उसे स्वीकार करेंगी। हालांकि जब तक पार्टी की तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं होती, तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मामले में अभी तक BJP की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ममता बनर्जी को वॉकओवर दे सकता है बागी गुट
इधर ममता बनर्जी की टीएमसी भी प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है। हालांकि ममता के रास्ते का सबसे रोड़ा उनकी बागी पार्टी ही है। राहत भरी खबर यह है कि टीएमसी बागी गुट ममता बनर्जी को वॉकओवर दे सकता है। बागी ऋतब्रत खेमे ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से निर्विरोध चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया है। वहीं, पार्टी के नाम और ‘घास पर दो फूल’ चुनाव चिह्न पर अपने दावे को लेकर दोनों विरोधी धड़े 12 सितंबर को चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
बंगाल की दो सीटों पर उपचुनाव
बता दें कि नंदीग्राम विधानसभा सीट के साथ ही रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। जबकि रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



