कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी नंदिता शर्मा ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। नंदिता का चयन भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम में हुआ है, जो नेपाल में आयोजित होने वाली पहली साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेगी। यह मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार प्रदेश की किसी खिलाड़ी को भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में जगह मिली है।

READ MORE: MP में हटेगा तबादलों से बैन: तबादला नीति 2026 का ड्राफ्ट तैयार, डॉ मोहन कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 20 मई से 22 मई तक आयोजित होने वाली प्रथम साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में भारत, पाकिस्तान, भूटान और मेजबान नेपाल की टीमें भाग लेंगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर की होनहार खिलाड़ी नंदिता शर्मा का चयन भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम में किया गया है। 

READ MORE: ट्विशा के पति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका, सुसाइड में इस्तेमाल बेल्ट की रिपोर्ट आई

मध्य प्रदेश एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन के सचिव और एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदिता शर्मा ग्वालियर के दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की खिलाड़ी हैं और उन्होंने उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनका यह भी कहना है कि यह मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। पहली बार प्रदेश की किसी खिलाड़ी का चयन भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में हुआ है। हमें उम्मीद है कि नंदिता देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।आपको बता दे कि ग्वालियर की बेटी नंदिता शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूरे मध्य प्रदेश को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m