Naresh Meena Health Update: टोंक जेल में बंद नरेश मीणा की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जेल में प्राथमिक जांच के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 12.28 बजे टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया। करीब पौने एक बजे डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती कर लिया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. प्रतीक सालोदिया ने बताया कि ईसीजी नॉर्मल आई है, लेकिन मामला गंभीर है। उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।

5-6 दिन से सीने में दर्द का दावा
पूर्व सरपंच आरडी गुर्जर ने दावा किया कि नरेश मीणा को पिछले 5-6 दिनों से सीने में दर्द था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद समय पर इलाज नहीं कराया गया। आरडी गुर्जर ने सरकार और जेल प्रशासन पर नरेश मीणा की जान को खतरे में डालने और इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अस्पताल पहुंचे समर्थक
नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थक सआदत अस्पताल पहुंचने लगे। समर्थकों ने भी जेल प्रशासन पर इलाज में देरी का आरोप लगाया।
आरडी गुर्जर के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा नरेश मीणा से जेल में मिलने पहुंचे थे। उस दौरान नरेश मीणा ने बातचीत में सीने में दर्द होने की बात बताई थी। समर्थकों का आरोप है कि इसके बावजूद उनका इलाज नहीं कराया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नरेश मीणा को जयपुर रेफर किया गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की निगरानी में इलाज जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
