दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम आंखमऊ में शुक्रवार शाम एक नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना में 23 वर्षीय आदर्श यादव का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी 6 माह की गर्भवती 21 वर्षीय पत्नी भारती बेड पर अचेत अवस्था में पाई गई। हादसे में भारती के गर्भ में पल रहे 6 माह के शिशु की भी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: मंदाकिनी में दीपदान, कामतानाथ के दर्शन और कुल्हड़ वाली चाय… दीपावली पर चित्रकूट में दिखा CM मोहन यादव का अनूठा अंदाज

भाई ने खिड़की से देखा खौफनाक मंजर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत आदर्श और भारती नया गांव के रहने वाले थे। दोनों की शादी इसी साल 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। चार दिन पहले ही वे ग्राम आंखमऊ में अपने नाना-नानी के घर आए थे। शुक्रवार शाम जब मृतका का भाई सिद्धार्थ माखननगर से वापस लौटा, तो कमरा अंदर से बंद था। उसने जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़ा और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: दिव्यांग बच्चों से हार गए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय! अंताक्षरी में सजी महफिल, बोले- इनकी खुशी के आगे सब मंजूर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, सभी पहलुओं पर जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जाँच शुरू कर दी है। शनिवार को नर्मदापुरम जिला अस्पताल और माखननगर में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m