दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी में सूरजकुंड के पास अहारखेड़ा घाट पर नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घाट पर मौजूद लोगों की तत्परता से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल का रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: अधिकारी अनजान-खतरे में जान! उफनते नाले से गुजर रही स्कूल बसें, हादसे के इंतजार में जिम्मेदार अफसर?

पत्नी और दोस्त के साथ नहाने गया था युवक

मिली जानकारी के अनुसार डूबे युवक की पहचान सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीटिया गोना निवासी 25 वर्षीय रामू कतिया के रूप में हुई है, जो पेशे से टाइल्स लगाने का काम करता था।

मंगलवार शाम रामू कतिया अपनी पत्नी और साथी दीपक के साथ अहारखेड़ा घाट पर नर्मदा नदी में नहाने गया था। नहाते समय रामू और दीपक दोनों अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

घाट पर मौजूद ठेकेदार और पास स्थित गौशाला के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में छलांग लगाई और दीपक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रामू तेज बहाव और गहरे पानी में ओझल हो गया।

ये भी पढ़ें: 5 महीने से भूखे पेट सोने को मजबूर: अंगूठा लगवाया पर नहीं दिया राशन, लोगों ने किया SDM का घेराव

SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

मंगलवार शाम को घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन को अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m