दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। जिले में पहली बारप पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के जरिए एक गंभीर मरीज को बेहद कम समय में नागपुर रेफर कर एयरलिफ्ट किया गया। आयुष्मान कार्ड धारक होने के कारण 83 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को यह बेहद खर्चीली और अत्याधुनिक सुविधा पूरी तरह निशुल्क प्रदान की गई।
ये भी पढ़ें: मैहर जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी डंडे से भिड़े दो पक्ष 14 गंभीर घायल, घायलों को नहीं मिला बेड
ब्रेन हैमरेज और और मल्टी ऑर्गन फेलियर से जूझ रहे थे बुजुर्ग
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत और डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबिता राठौर ने बताया कि रसूलिया शिवाजीनगर निवासी 83 वर्षीय रामगोपाल टोकसे नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुजुर्ग मरीज ब्रेन इनफेक्ट यानि ब्रेन हैमरेज और मल्टी ऑर्गन फेलियर जैसी अति गंभीर स्थिति से जूझ रहे थे। मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने बुधवार को एयर एम्बुलेंस के लिए आवेदन किया जिसके बाद प्रशासन तुरंत एक्शन में आया।
तेज बारिश के कारण बदलना पड़ा हेलीपैड
शुरुआती योजना के तहत एयर एम्बुलेंस को सुबह 9:30 बजे एसपीएम केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरना था। तेज बारिश के कारण ग्राउंड की फिटनेस प्रभावित होने से प्रशासन को ऐन वक्त पर स्थान बदलना पड़ा। इसके बाद नर्मदापुरम प्रशासन ने तत्काल सीहोर जिला प्रशासन के सहयोग से बुधनी स्थित ट्राइडेंट कंपनी के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर लैंड कराने का फैसला लिया। गुरुवार सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर ने बुधनी में लैंड किया और मरीज को लेकर नागपुर के लिए रवाना हुआ।
ये भी पढ़ें: ‘मेरे कपड़े में हाथ डाला और…’, युवती ने भाजपा नेता पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, कहा- बेहोशी का इंजेक्शन देकर की गलत हरकत
महज 1 घंटे 15 मिनट में पहुंचे नागपुर
रेस्क्यू और दोनों जिलों के प्रशासन की मुस्तैदी के चलते महज 1 घंटे 15 मिनट के रिकॉर्ड समय में दोपहर 12:30 बजे एयर एम्बुलेंस सुरक्षित नागपुर पहुंच गई। जहां दोपहर 12:45 बजे मरीज को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इस जीवनदायिनी पहल और त्वरित सहायता के लिए मरीज के बेटे ऋतिक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और जिला प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

