दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के नर्मदापुरम दफ्तर में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांच मैनेजर भरत यादव और सर्वेयर विपिन सिंह को रिश्वत के मामले में पकड़ा है। दोनों आरोपियों पर मूंग की अंतिम ट्रांसपोर्ट कम्पलीट NOC जारी करने के बदले 1 लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।
ये भी पढ़ें: पन्ना में ‘हीरे’ की चमक के पीछे गरीबी का अंधेरा! रुंझ नदी में किस्मत आजमाने जुटी भीड़, लाखों गंवाकर भी आस बरकरार
मूंग NOC के बदले मांगी थी 1.30 लाख की घूस
लोकायुक्त इंस्पेक्टर रजनी सिंह ने बताया कि जासलपुर सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक संदीप परसाई ने इसकी शिकायत लोकायुक्त भोपाल में दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने नर्मदापुरम में डेरा डाल रखा था।
4 दिन तक ‘ग्रामीण वेशभूषा’ में लोकायुक्त टीम ने बिछाया जाल
कार्रवाई को गुप्त और सरल बनाने के लिए अधिकारियों ने करीब चार दिनों तक ग्रामीण वेशभूषा में रहकर वेयरहाउस ऑफिस के आसपास निगरानी रखी। शिकायतकर्ता के अनुसार सौदा तय होने पर 5 दिन पहले गुरुवार को 40 हजार रुपये की पहली किश्त दी गई थी, बची हुई 90 हजार रुपये की राशि मंगलवार को देना तय हुआ था।
यह भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद: मंत्री विजय शाह को बड़ी राहत, नहीं चलेगा केस; SC जा सकती है रिपोर्ट
मीनाक्षी चौक के पास होटल में रिश्वत लेते ही दबोचा
योजना के तहत दोनों आरोपियों ने संदीप को वेयरहाउस दफ्तर से 200 मीटर दूर मीनाक्षी चौक के पास स्थित एक होटल में बुलाया। शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही सर्वेयर विपिन सिंह ने 90 हजार रुपये कैश स्वीकार किए, आसपास मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद टीम सर्वेयर को लेकर वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के दफ्तर पहुंची और ब्रांच मैनेजर भरत यादव पर भी शिकंजा कसा।
यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त इंस्पेक्टर रजनी सिंह और जीएस मस्कोले के नेतृत्व में की गई, जहां दफ्तर में देर शाम तक कागजी कार्रवाई और विधिक प्रक्रिया जारी रही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



