दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के माखन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आंचल खेड़ा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ बालाघाट से भोपाल की ओर जा रही यात्रियों से भरी ‘नंदन बस’ अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
ये भी पढ़ें: एक कॉल, 5 मिनट में लौटने का वादा… और फिर तालाब में तैरता मिला 22 साल के युवक का शव!
कार को बचाने के चक्कर में पलटी बस
बस कंडक्टर के अनुसार, अचानक सामने से आई एक काले रंग की फोर-व्हीलर गाड़ी को बचाने के चक्कर में बस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गई। घटना के तुरंत बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस बल मौके पर तैनात, बड़ा हादसा टला
हादसे की सूचना मिलते ही माखन नगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कारों से भरे ट्रक में लगी आग, टक्कर से पुलिस की गाड़ी पलटी; कवरेज कर रहे पत्रकारों से चालकों ने की बदतमीजी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई बस हादसे हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


