दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में खाकी और शराब माफिया के बीच इश्क परवान चढ़ चुका है और इस वाक्ये के सामने आने के बाद अब कानून व्यवस्था का हाल भगवान भरोसे ही है। मामला थाना स्टेशन रोड का है, जहां पुलिस की अपनी साख भले ही दांव पर लगी हो लेकिन शराब ठेकेदार अटल राय बीजेपी नेता के पाले हुए गुंडों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।

ये भी पढ़ें: ‘जो काम पुलिस न कर सकी, वो महिलाओं ने कर दिखाया!’ शिवपुरी में अवैध शराब तस्कर को खंभे से बांधा, सड़क पर फूंकी शराब की पेटियां

अपहरण का आरोपी पुलिस गाड़ी में बैठकर देता रहा हुक्म

वायरल वीडियो 19 सितंबर का पिपरिया के कुचबंदिया मोहल्ले का बताया जा रहा है। अवैध शराब पर पड़ी रेड के दौरान ‘गब्बर’ नाम का बदमाश पुलिस की गाड़ी में आगे बैठा नजर आया। जिस बदमाश पर सरेआम एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने का गंभीर आरोप है, वह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में महुआ लहान नष्ट करने का हुक्म फरमाता दिखा। हद तो तब हो गई जब वर्दीधारी पुलिसकर्मी इस बदमाश के साथ बाकायदा फोटो खिंचवाते नजर आए।

सस्ती शराब रोकने के लिए जनता पर जुल्म का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिपरिया में ओवर-रेटिंग के खेल के चलते शराब प्रेमी पड़ोसी इलाकों से सस्ती शराब ला रहे थे। ठेकेदार को यह रास नहीं आया, जिसके बाद ठेकेदार के गुंडों को खुली छूट दे दी गई। आरोप है कि बाहर से शराब लाने वालों का अपहरण कर मारपीट की जाती है और पुलिस उल्टे बेकसूरों पर ही आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर देती है।

ये भी पढ़ें: नर्मदा किनारे सजा ‘कैसीनो’, नाव से पार होकर पहुंच रहे जुआरी; वायरल वीडियो से हड़कंप

TI लाइन अटैच और हेड कांस्टेबल सस्पेंड, जांच पर उठे सवाल

मामला तूल पकड़ने और महकमे की फजीहत होने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी (TI) मदनलाल पवार को लाइन अटैच कर दिया है, जबकि एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का सवाल है कि इतने गंभीर मामले के बाद भी मुख्य आरोपियों और ठेकेदार के खिलाफ जांच को ठंडे बस्ते में क्यों डाला जा रहा है?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m