संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाने पर मचे सियासी उठापटक के बीच नरोत्तम मिश्रा आज भोपाल पहुंचे। देर शाम मुख्यमंत्री निवास में उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

यहां पहुंचते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं की नाराजगी समेत कई विषयों पर बात की। वहीं आशुतोष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार करने की बात भी कही।

बता दें कि भोपाल पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा से इन सियासी बवाल और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर NEWS 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम ने उनसे ‘चेहरे पर चमक, होंठों पर मुस्कान’ को लेकर सवाल किया। इस पर ठहाका लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘जो हुआ अच्छा हुआ, आगे भी अच्छा ही होगा। सब कार्यकर्ता मान जाएंगे। मैं आशुतोष तिवारी जी के साथ प्रचारक के रूप में, साथी के रूप में रहूंगा। हम सब पार्टी हैं। उन्हें जिताने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उनका प्रचार करूंगा, नामांकन फॉर्म में भी जाऊंगा। बीजेपी में ही काम करता रहूंगा। आशुतोष तिवारी परिवार के सदस्य हैं।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m