दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में लागातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। घूरपुर से गाडरवारा के बीच बहने वाली सीतारेवा नदी तेज बहाव के साथ बह रही है लेकिन पुल न होने के कारण ग्रामीण और मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि तेज बहाब के बीच एक मासूम बच्ची समेत कई लोग अपनी जान संकट में डालकर नदी पार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: चमचमाती ‘VIP गाड़ी’ और नगर निगम की ‘मुफ्त सर्विस’! फायर ब्रिगेड से धुली विधायक जी की कार, वीडियो वायरल

वादों के जाल में फंसा पुल

ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता बारिश के दिनों में बेहद खतरनाक हो जाता है फिर भी उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है:

3 साल पहले हुई थी घोषणा: कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने करीब तीन साल पहले सीतारेवा नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा के सालों बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें: मेरी पत्नी भाग गई… पति ने ससुराल वालों को किया फोन, चंद दिन बाद तालाब से मिला पत्थर से बंधा शव, 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

प्रशासन की बेरुखी पर उठे सवाल: अब ग्रामीण और क्षेत्रवासी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सीतारेवा नदी पर पुल कब बनेगा? क्या जिम्मेदार प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधि किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m