सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में इन दिनों नगर निगम की अनोखी जनसेवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। वीडियो क लेकर दावा किया जा रहा है कि शहर की आपातकालीन सुरक्षा में तैनात फायर ब्रिगेड की चमचमाती गाड़ी और नगर निगम के कर्मठ सफाई मित्र किसी आग को बुझाने या शहर चमकाने में नहीं बल्कि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की निजी गाड़ी की धुलाई में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: “नौटंकी मत करो FIR ठोक दूंगा”, कोरेक्स आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे BJP नेता, TI से हुई तीखी बहस

फायर ब्रिगेड से कार वॉश

वायरल वीडियों ने सिंगरौली की जनता को सोच में डाल दिया है कि आखिर सरकारी संसाधनों का ऐसा मल्टीपर्पज इस्तेमाल और कहां देखने को मिलेगा। एक तरफ आम जन सोचना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने और सफाई मित्र शहर की गंदगी साफ करने के लिए हैं लेकिन दूसरी तरफ यह VIP सर्विस सेंटर घर पहुंच सेवा दे रही है।

मुफ्त पानी और VIP टर्बो प्रेशर

फायर ब्रिगेड के हाई-प्रेशर पाइप से जब विधायक जी की गाड़ी पर पानी की बौछारें पड़ीं, तो मानिए गाड़ी के सारे पाप और धूल-मिट्टी एक साथ धुल गए।

जनता पूछे तीखे सवाल

अब सिंगरौली की जनता भी चुटकी लेते हुए पूछ रही है कि क्या आम जनता की खटारा गाड़ियों को भी यह ‘फायर ब्रिगेड कार वॉश सर्विस’ मिलेगी? या फिर यह ऑफर सिर्फ विधायकों के लिए ही वैलिड है?

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज करोड़ों का ओपीडी पर्ची घोटाला: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 4 भेजे गए जेल 

जांच होगी या मामले पर डल जाएगा पानी?

वीडियो वायरल होने के बाद अब गेंद नगर निगम प्रशासन के पाले में है। लोग मजे लेते हुए पूछ रहे हैं कि क्या नगर निगम अधिकारी इस VIP वाशिंग सर्विस की जांच का जिम्मा उठाएंगे या फिर जैसे विधायक जी की गाड़ी से धूल साफ हुई, वैसे ही इस फाइल पर भी पानी डाल दिया जाएगा?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m