कुमार इंदर, जबलपुर। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में हुए करोड़ों के ओपीडी और फीस घोटाले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक महिला आरोपी की तलाश अभी जारी है। 

READ MORE: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत: फोरलेन पर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल, खड़े ट्रक के पीछे घुसी कार, 3 गंभीर घायल  

आपको बात दे कि, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची और मेडिकल स्टूडेंट्स की फीस में हुए करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये के इस बड़े घपले में गढ़ा पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीन नवनीत सक्सेना की शिकायत पर शुरू हुई इस जांच में पुलिस अब तक कुल 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

READ MORE: रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल: जांच रिपोर्ट के नाम पर मांगे 2 हजार, राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

इससे पहले कैश डिपार्टमेंट में काम करने वाले तीन कर्मचारी— अरविंद धुर्वे, विशाल सराठे और भानु सिंह शाक्यवार पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इस पूरे मामले में कुल 5 आरोपी बनाए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m