दीपक कौरव, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 18 करोड़ रुपये की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज के महज 6 महीने में ही खस्ताहाल होने के मामले में बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया है। भोपाल से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अपनी विशेष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज का बारीकी से निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन के इंजन में उठा धुआं, आउटर पर रोकी गई ट्रेन, यात्रियों में अफरा-तफरी
निरीक्षण में पाई गईं अनियमितताएं, ठेकेदार को अल्टीमेटम
भोपाल से आई जांच टीम ने निरीक्षण के दौरान ओवरब्रिज के निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं और कमियां पाईं। इसके बाद अधिकारियों ने ठेकेदार को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। विभाग ने साफ किया है कि ब्रिज में पाई गई सभी खामियों और निर्माण से जुड़ी समस्याओं को तय सीमा के भीतर जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
ये भी पढ़े: उफनते नाले में बही 11वीं की छात्रा: स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा, रातभर चले रेस्क्यू के बाद मिला शव
तकनीकी विशेषज्ञों से कराया जाएगा निरीक्षण
मामले की गंभीरता को देखते हुए सेतु विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज की गुणवत्ता और सुरक्षा जांच के लिए कई तकनीकी विशेषज्ञों से भी निरीक्षण कराया जा रहा है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट में जो भी कमियां बताई जाएंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाएगा। 15 दिन में कार्य पूरा करने का दावा वहीं, निर्माण कंपनी के इंजीनियर का कहना है कि विभाग द्वारा दिए गए 15 दिन के अल्टीमेटम के भीतर सभी सुधारात्मक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



