इंदर कुमार, जबलपुर/नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए करीब 35 लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट लिए।

ये भी पढ़ें: 4.5 लाख कर्मचारियों की पेंशन पर बड़ा अपडेट! मध्य प्रदेश में UPS लागू करने की तैयारी, दिसंबर में आएगी रिपोर्ट

गाड़ी को मारी टक्कर, फिर आंखों में मिर्च डालकर छीना बैग

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना सुआतला थाना क्षेत्र के रिपटा पुल के पास नेशनल हाईवे की है। श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक सौरभ सोनी अपनी दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर जेवरात से भरा हुआ बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी के मुताबिक लूटे गए उस बैग में ग्राहकों के गिरवी रखे हुए गहनों के साथ-साथ रिपेयरिंग के लिए आए सोने-चांदी के आभूषण भी रखे हुए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़ें: शासन का आदेश या महज कागज का टुकड़ा? दशहरा पर प्रतिबंध के बावजूद NTPC विंध्यनगर क्षेत्र में दौड़ते दिखे कोयला-फ्लाई ऐश के वाहन

SP मौके पर पहुंचे, आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित

वारदात की सूचना मिलते ही नरसिंहपुर एसपी तत्काल रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा खुलासे के लिए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m