दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 युवक गंभीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरी घटना सुआताला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है। दरअसल, NH 45 रोड पर नेशनल हाईवे के पास 8 युवक कार से आ रहे थे। गाड़ी खड़ी कर वे जंगल का सुंदर नजारा देखने लगे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्रथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। सभी युवक 20 से 25 साल के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी सहित पूरा पुलिस महकमा मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


