दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खकरिया से लापता 28 साल के युवक तरवर उर्फ बड्डू गुर्जर की गुमशुदगी के मामले का पुलिस ने खुलसा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच के बाद मामले में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: LNIPE छात्र आंदोलन समाप्त: छात्रा मौत मामले में प्रभारी रजिस्ट्रार का देर रात इस्तीफा, वार्डन पर भी कार्रवाई

खेत में बिजली का तार बिछाकर दिया वारदात को अंजाम

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत खेत में बिजली का नंगा तार बिछा रखा था, जिसकी चपेट में आने से तरवर गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: गणेशोत्सव के दौरान दो बड़ी घटनाएं: पंडाल में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, वहीं दूसरे पंडाल में अश्लील डांस पर हिंदू सेना का हंगामा

साक्ष्य छुपाने के लिए नर्मदा में बहाया शव

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और अपराध को छिपाने के मकसद से आरोपियों ने मृतक के शव को नर्मदा नदी में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस अब SDERF की मदद से नदी में शव की तलाश कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बिजली का तार, मृतक का गमछा, हाथ का कड़ा और उसकी मोटरसाइकिल की चाबी बरामद कर ली है। पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m