दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बीती रात सड़क हादसे में सरपंच समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरपंच शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर वापस लौटते समय वे काल की गाल में समा गए। थार गाड़ी की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद से गांव और परिजनों ने मातम पसरा हुआ है।
नरसिंहपुर में बुधवार देर रात मुशरान पिपरिया के सरपंच रोशन सिंह मेहरा अपने साथी भगवत सिंह झरिया के साथ शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक को तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में पति पत्नी की मौतः 2 साल की मासूम बेटी गंभीर, रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
थार में सवार लोग कौन और कहां के रहने वाले है, यह अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी दिलीप सिसोदिया ने बताया कि यह घटना ग्राम धमना बस स्टैंड के पास रात 11.30 बजे की है। जहां एक थार ने सरपंच रोशन सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे दो की मौत हो गई है। सुबह पंचनामा की कार्रवाई की गई है। फिलहाल जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल दहलाने वाली घटनाः कुएं में मिले 3 बच्चों के शव, मृतकों में 20 दिन का नवजात भी शामिल
शमशाबाद में यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल
विक्की आर्या, शमशाबाद। शाजापुर के शमशाबाद में यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। सापन नदी के पुल पर हुए हादसे में बाइक सवार रितिक लोधी और लल्लू लोधी (डंगरवाडा निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां गभीर हालत देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


