फाजिल्का। पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत आज तीसरी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ फाजिल्का में हुई. यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेते हुए नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम का हिस्सा बने. यात्रा में कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए, उन्होंने ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयघोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की और पंजाब को नशा मुक्त करने की बात कही.
मेघवाल ने कहा कि यह यात्रा किसी प्रकार का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज सुधार से जुड़ा एक बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण अभियान है, जिससे युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को दूर करना मुख्य उद्देश्य है. पुरानी अनाज मंडी में केंद्रीय मंत्री ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता को संबोधित किया. विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस यात्रा को राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है.
मुख्य कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री आसफवाला स्थित ऐतिहासिक 1971 युद्ध स्मारक पहुंचे.
वहां उन्होंने देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया. इसके बाद उन्होंने वार मेमोरियल में दर्ज 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और शहादत की अमर गाथा के बारे में जान.
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

