निशांत राजपूत, सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी रेंज के जोड़ामुनारा इलाके में अनोखा नजारा देखने को मिला। रेंज में एक अजगर ने चीतल के शावक का शिकार कर लिया। अजगर ने शावक को अपनी जकड़ में लेते हुए उसे साबूत निगल लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कैसे चीतल का शावक अजगर की जकड़ से निकलने के लिए मशक्कत कर रहा है, लेकिन अजगर की ताकत के आगे वह जिंदगी की जंग हार गया। अजगर ने उसे साबूत निकल लिया। ऐसे नजारे जंगल में यदाकदा देखने को मिलते है।

