कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़: आर्थिक तंगी के कारण किसी मेधावी विद्यार्थी की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल की ओर से संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत अब तक 1264 विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है। वहीं, सांसद के निजी कोष से पिछले दो वर्षों में 3 करोड़ 40 लाख 49 हजार 700 रुपये की छात्रवृत्ति राशि विभिन्न शिक्षण संस्थानों को भेजी गई है।
मंगलवार को योजना के तहत 67 स्कूली विद्यार्थियों और 40 कॉलेज विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी की गई। इससे पहले 317 स्कूली और 908 कॉलेज विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा 181 विद्यार्थियों का दूसरे वर्ष की छात्रवृत्ति के लिए भी चयन किया गया है, जिससे उनकी पढ़ाई आगे भी सुचारू रूप से जारी रह सके।
23 अनाथ बच्चों की 100% स्कूल फीस दी
सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि योजना के दायरे में ऐसे विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है। ऐसे 23 अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत स्कूल फीस सांसद नवीन जिन्दल के निजी कोष से दी जा चुकी है।
वहीं, विधवा, तलाकशुदा और सिंगल मदर के बच्चों को भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस श्रेणी में 294 स्कूली विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत फीस उनके स्कूलों को दी जा चुकी है।
शिक्षा न छूटे, इसलिए निजी कोष से मदद
धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा न बने। शिक्षा को युवाओं के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बताते हुए उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर दिया जा रहा है।
योजना का लाभ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को दिया जा रहा है। लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल अभी खुला हुआ है, जिसके माध्यम से पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

