चंडीगढ़। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सक्रिय राजनीति में वापसी को लेकर उनकी पत्नी ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि यदि कांग्रेस हाईकमान सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो वह सक्रिय राजनीति में वापस आ जाएंगे। इस बयान की पंजाब कांग्रेस के साथ अन्य पार्टीयों में भी चर्चा तेज हो गई है।
नवजोत कौर के अलावा खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कांग्रेस के साथ साथ पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री का ताज उसे ही मिलेगा, जो 500 करोड़ का सूटकेट देता है। सिद्धू के इस बयान के बाद आप में भी इसे लेकर चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि लोकभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, ‘हम पंजाब और पंजाबियत की बात करते है, पर हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं है जिसे हम किसी पार्टी को देकर सीएम की कुर्सी हासिल कर लें,उन्होंने इस बयान से साफ कर दिया है कि जो पैसा देता है वही मुख्यमंत्री बन सकता है।
- बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, दोनों याचिकाओं पर अब 2 दिसंबर को सुनवाई
- श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के शक में अघोरी की पिटाई, तीन आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
- ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की दी छूट, तेहरान बोला- राहत डिप्लोमैटिक और इकोनॉमिक आधार पर
- सर्दियों में बच्चे को रोज नहलाना जरूरी है या नहीं? जानें सही समय, पानी का तापमान और ठंड से बचाने के आसान तरीके
- 28 नवंबर को ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ का आयोजन: अंगदान करने वाले परिवारों, जागरूकता फैलाने वालों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सेवाभावी को किया जाएगा सम्मानित
