अमृतसर. पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भले ही राजनीति में सक्रिय न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सिर्फ 5 महीनों में 33 किलो वजन कम किया है। इस जानकारी को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर साझा किया, जहां उन्होंने अपनी पुरानी और नई तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया। इन तस्वीरों में उनके शरीर में आए बदलाव को साफ देखा जा सकता है।
सिद्धू ने अपने पोस्ट में लिखा कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सही जीवनशैली अपनाकर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2023 से उन्होंने वजन कम करने की प्रक्रिया शुरू की थी, जो कई लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है।
कैसे किया वजन कम ?
सिद्धू ने बताया कि वजन घटाने में इच्छाशक्ति, अनुशासन और सही प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रॉपर डाइट, प्राणायाम, वेट लॉस ट्रेनिंग और नियमित सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने लगातार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दिया, जिससे धीरे-धीरे उनके शरीर में सकारात्मक बदलाव आने लगे।

कुछ भी असंभव नहीं
सिद्धू की इस सफलता से यह स्पष्ट होता है कि कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता। यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहता है और सही दिशा में काम करता है, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।
पत्नी ने कैंसर से जीती जंग
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में स्तन कैंसर के खिलाफ जंग जीती है। सिद्धू ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी ने इस गंभीर बीमारी पर कैसे विजय प्राप्त की। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार अमृतसर से जुड़ा रहेगा और वहां के लोगों की सेवा करता रहेगा।
- रायपुर के आसमान में आज वायु सेना के सारंग का दिखेगा शौर्य, अपने घरों की छतों से रोमांचक झलक देख पाएंगे लोग
- कांग्रेस की महारैली पर भाजपा नेताओं का कड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा- अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा- किसी को भी अव्यवस्था पैदा करने का नहीं अधिकार…
- इंदौर में बीच सड़क पर भिड़ गईं महिलाएं: जमकर चले थप्पड़; वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
- महापर्व छठ: 92 गंगा घाटों और तालाबों पर सजेंगे अर्घ्य के स्थल, पटना में तीन चरणों में महासफाई अभियान
- थाने के अंदर जब्त वाहनों के पार्ट्स बेचने का वीडियो वायरल: पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसपी ने मांगी रिपोर्ट

