MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 14 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सागर जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगातें दीं। सीएम ने एक भव्य जनसभा के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1835 करोड़ की मासिक किस्त सीधे ट्रांसफर की। इसके साथ ही सागर, देवरी और केसली क्षेत्र के विकास के लिए ₹200 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
मुरैना रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत
मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा के पास रविवार को एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा हो गया। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह के बाद घबराकर पटरी पर उतरे यात्री दूसरी दिशा से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में कम से कम 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
MP एटीएस ने राजस्थान से दबोचा PFI का ‘सेकंड कमांडर’ शाकिर मेव
मध्य प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (MP ATS) ने देश विरोधी ताकतों और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बार फिर बड़ी और ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI) और अन्य आतंकी संगठनों के संपर्क में रहने वाले शातिर आतंकी शाकिर मेव को गिरफ्तार कर लिया है। शाकिर मेव को आतंकी नेटवर्क का ‘सेकंड कमांडर’ माना जा रहा है। पिछले 3 दिनों के भीतर एमपी एटीएस द्वारा की गई यह तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
MP में UCC लाने की तैयारी तेज: सुझावों की समय-सीमा खत्म
उत्तराखंड के बाद अब मध्यप्रदेश में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) यानी समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। सूबे में यूसीसी लागू करने के लिए गठित विशेष कमेटी को आम जनता और विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने के लिए दी गई समय-सीमा अब समाप्त हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Re-NEET Exam के पहले साइबर पुलिस सक्रिय: MP सीएम मोहन ने दिए कड़े निर्देश
मध्य प्रदेश समेत देशभर में Re-NEET की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। एमपी के 30 जिलों में 283 सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 57 सेंटर्स इंदौर में हैं। वहीं इसे लेकर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एग्जाम को लेकर साइबर पुलिस सक्रिय हो गई है। प्रदेश में जिला स्तर पर सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग की जाएगी। अफवाह फैलने की स्थिति में तुरंत खंडन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
16 जुलाई 2027 में होंगे नगरीय निकाय चुनाव
मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन विभाग ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए चुनाव की प्रक्रियात्मक तैयारियों को रफ्तार दे दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
नर्मदा नदी के सतधारा घाट में रेलवे परियोजना के 3 कर्मचारी डूबे
नरसिंहपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां प्रसिद्ध नर्मदा नदी के सतधारा घाट पर नहाने गए रेलवे परियोजना के तीन कर्मचारी गहरे पानी में डूब गए। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन दो कर्मचारी अब भी लापता हैं। घटना के बाद से ही प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
बाघ के हमले में दो आदिवासी महिलाओं की मौत से दहशत
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आदमखोर बाघ के आतंक ने एक बार फिर ग्रामीणों को खौफजदा कर दिया है। रविवार को जिले के बरघाट और कुरई वन क्षेत्रों में बाघ ने अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। दोनों ही घटनाओं में महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही दिन में हुई इन दो बड़ी वारदातों के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
AI तकनीक से सुधरेगा नगर प्रबंधन, महिला स्व-सहायता समूहों के लिए बनेगा ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’
मध्य प्रदेश की राजधानी में महिला सशक्तिकरण और स्मार्ट शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए भोपाल नगर निगम (BMC) एक नई और अनूठी पहल करने जा रहा है। नगर निगम अब महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’ और ‘बिजनेस हब’ का निर्माण करेगा। इसके साथ ही नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
एमपी की मुक्केबाज माही लामा का भारतीय टीम में चयन
मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाएं लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की होनहार मुक्केबाज माही लामा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। माही लामा का चयन बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

