Navratri Special Train: उदयपुर. रेलवे की ओर से आगामी त्योहारों के मद्देनजर उदयपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णादेवी कटरा- उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा के सात फेरे संचालित किए जाएंगे. यह ट्रेन दो स्टेशनों पठानकोट कैंट व शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव करेगी.

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 09603, उदयपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक 7 ट्रिप उदयपुर सिटी से मंगलवार मध्य रात 1.50 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 5.50 बजे श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक 7 ट्रिप श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से गुरुवार सुबह 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 1.55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.
यह ट्रेन उदयपुर से कटरा जाते समय रात 1.23 बजे पठानकोट कैंट, 3.10 बजे जम्मूतवी 4.20 बजे शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी. वापसी में कटरा से उदयपुर लौटते समय सुबह 11.18 बजे शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन, दोपहर 12.28 बजे जम्मूतवी और दोपहर 2.10 बजे पठानकोट कैंट पर ठहराव करेगी.
21 डिब्बों की होगी रेल
इस ट्रेन में 2 सैकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 21 डब्बे होंगे.
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
