सुशील सलाम, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने जंगल से नक्सलियों का डम्प सामान बरामद किया है। इसी के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट किया गया।

जंगल-पहाड़ी इलाके में मिला डंप

दरअसल, यह पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने राहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में डंप छिपा रखा था, जिसे आज जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया।

IED और विस्फोटक किया गया नष्ट

इस दौरान मौके से 2 भरमार बंदूक, 24 बीजीएल सेल, वायरलेस सेट, जीपीएस, नक्सल साहित्य और करीब 2 किलो वजनी आईईडी पैकेट सहित विस्फोटक सामग्री बरामद किया। इसी के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी और अन्य विस्फोटकों को मौके पर नष्ट किया गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H