चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में जिला परिषदों के अध्यक्षों, सदस्यों और महापौरों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर विकास की प्राथमिकताओं और जनता की अपेक्षाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनी जरूरतों को समझकर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देना सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले सुझावों के जरिए विकास योजनाओं को जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
सैनी ने कहा कि जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली जरूरतों और जनता से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद को महत्वपूर्ण बताया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



