PM Modi Longest-Serving Prime Minister: केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल (12 years of Modi government) पूरे होने और पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने पर एनडीए की आज मेगा मीटिंग (NDA Mega Meeting) हो रही है। दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। भारत मंडपम में होने वाली बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी सभी को संबोधित करेंगे। 

मेगा बैठक में पीएम मोदी सरकार की प्राथमिकताओं की समीक्षा करेंगे और गठबंधन की भविष्य की रणनीति तय करेंगे। साथ ही सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।

बैठक में शामिल होने के लिए य़े नेता पहुंचे

एनडीए नेताओं की अहम बैठक में देशभर के बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गोवा के सीएम सावंत भारत, महाराष्ट्र डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार भारत मंडपम पहुंच चुके है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन, लोजपा के राष्ट्रीय संयोजक और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी पहुंच गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयसंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी बैठक में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी भी पहुंच गए हैं।

पीएम मोदी के लगातार 4399 दिन पूरे

बता दें कि प्रधानमंत्रीमोदी ने आज यानी 10 जून 2026 को नया इतिहास रच दिया। देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जो 4398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m