एक तरफ पूरे देश में NEET-UG री एग्जाम आयोजित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस परीक्षा से ठीक एक दिन पहले तेलंगाना के हैदराबाद और तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से दो अलग-अलग छात्रों के सुसाइड के मामले सामने आये हैं। पहला मामला हैदराबाद से आया हैं जहां 19 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। वहीं, तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में एक 20 वर्षीय छात्र ने परीक्षा के अत्यधिक दबाव और असफल होने के डर से आत्महत्या कर ली।
छात्र द्वारा लिखा सुसाइड नोट मिला
तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले होसुर में पुलिस को घटनास्थल से एक बेहद भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने लिखा है कि नीट के डर से उसे पिछले एक महीने से नींद नहीं आ रही थी और इस बार भी असफल होने के डर से वह यह आत्मघाती कदम उठा रहा है। हुडको पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
3 वर्षो से कर रहा था तैयारी
पुलिस के अनुसार, वेट्रियानंथम लगातार तीन वर्षों से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिछले प्रयासों में असफलताओं का सामना करने के बाद, वह अत्यधिक दबाव में था और आज होने वाली परीक्षा में फिर से असफल होने से डर रहा था। शनिवार को, जब उसके पिता काम पर गए हुए थे और उनकी मां पास की एक दुकान पर गई थीं, तब वेट्रियानंथम ने बैठक कक्ष में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को घटनास्थल से एक बेहद भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने लिखा, “नीट के डर से उसे पिछले एक महीने से नींद नहीं आ रही थी और इस बार भी असफल होने के डर से मैं यह आत्मघाती कदम उठा रहा हूं। अम्मा, अप्पा, अन्ना… मुझे माफ कर दीजिए।” इस सुसाइड नोट में उसने अपने परिवार के प्रति गहरा प्रेम व्यक्त किया और कहा कि ऐसे माता-पिता और भाई पाकर वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं।
प्राइवेट नौकरी करते हैं पिता
मृतक की पहचान सी. वेट्रियानंथम के रूप में हुई है। वह एक निजी कारखाने में काम करने वाले चिन्नसामी का छोटा बेटा था और होसुर के बागुलुर रोड स्थित तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड (टीएनएचबी) कॉलोनी में रहता था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
हैदराबाद में भी नीट छात्रा ने किया सुसाइड
वहीं तेलंगाना के हैदाराबाद से भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मियापुर इलाके में एक 19 वर्षीय NEET परीक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही महिला शनिवार को फांसी पर लटकी हुई मिली। जांच के दौरान, पुलिस को मृतक द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक नोट मिला, जिसमें उसने कहा था कि “उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है”।प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस को संदेह है कि छात्र ने रविवार को होने वाली NEET की पुनर्परीक्षा के दबाव के कारण यह चरम कदम उठाया होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

