चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NEET परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि 20 जून से 22 जून तक राज्य की रोडवेज बसों में सभी NEET के परीक्षार्थियों के लिए यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी।
विद्यार्थियों को बस में सफर करने के दौरान केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा इसके बस उनसे टिकट के पैसे नहीं लिए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने विद्यार्थियों को कहा,
हैलो बच्चों, आपके सुझावों के आधार पर पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है। कई ऐसे बच्चे होते हैं जिनके पास परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं होते। जब मुझे यह बात पता चली तो लगा कि सरकार का फर्ज है कि बच्चों के सपनों को पूरा करने में मदद करे।
उन्होंने कहा कि नीट जैसी बड़ी परीक्षा के लिए विद्यार्थी लंबे समय तक मेहनत करते हैं और सरकार का कर्तव्य है कि आर्थिक कारण किसी भी छात्र के सपनों के बीच रुकावट न बने। इसी सोच के तहत यह निर्णय लिया गया है।
युवाओं के हित में है यह कदम
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस फैसले को छात्रों के हित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा और युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता दे रही है। सरकार चाहती है कि हर विद्यार्थी बिना किसी चिंता के परीक्षा केंद्र तक पहुंचे और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे। यही कारण है कि यह सुविधा छात्रों को दी जा रही है।
- राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- आने वाले दिनों में देश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में होगा छत्तीसगढ़, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- 7 महीने की मासूम को श्मशान घाट में उल्टा लटकाया; तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग महिला समेत 2 को दबोचा
- 50 दिन बाद जब भारत आया जवान का शव, तो परिजनों ने क्यों जताई साजिश की आशंका?
- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला! बोले- ‘मैं नहीं लडूंगा 2027 का चुनाव…’ वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, निशाने पर होंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड

