आज देशभर में आयोजित NEET UG 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। भारत और विदेश से कुल 22,80,054 उम्मीदवारों ने आज दोपहर को होने वाली NEET-UG की पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके कारण आज सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखी गई। देशव्यापी इस इग्ज़ैम के लिए एनटीए ने परीक्षार्थियों को खास सलाह दी, जिसका पालन न करने पर कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित भी रहना पड़ा।

जानिए परीक्षा केंद्रों में क्या-क्या ले जाने की है अनुमति

एनटीए ने ऐड्मिट कार्ड पर साफ कहा था कि, परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से पहले पहुंच जाएं, क्योंकि उसके बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, देश में कई जगह इन नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षार्थियों को एग्जाम से वंचित कर दिया गया। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लाने चाहिए।

परीक्षा का बढ़ाया गया समय

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का समय भी 180 मिनट (3 घंटे) से बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दिया है। इसके साथ ही प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए जगह भी बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवारों को पहले दिए जाने वाले दो पृष्ठों के बजाय चार पृष्ठ मिलेंगे। सुविधा बढ़ाने के लिए, विशेष रूप से बाएं हाथ से लिखने वाले उम्मीदवारों के लिए, लेआउट में बदलाव किया गया है। रफ वर्क के दो पेज पुस्तिका के शुरू में निर्देश पेज के ठीक बाद दिए जाएंगे, जबकि शेष दो पेज अंत में उपलब्ध होंगे।

प्रत्येक परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी और जैमर लगाए गए

एनटीए ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि 95,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों में से प्रत्येक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं (17,054 ईसीआईएल द्वारा और 34,257 बीईएल द्वारा)। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक होंगे। प्रत्येक केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर 6,700 पर्यवेक्षक तैनात

एनटीए ने परीक्षा केंद्रों पर लगभग 6,700 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, जिन्हें केंद्रीय स्तर पर लाइव सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के लिए 100 से अधिक वर्चुअल पर्यवेक्षकों का सहयोग प्राप्त है। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण AI-आधारित उपकरणों से किया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर रुके रहे पीएम मोदी

पीएम मोदी रविवार को कोलकाता से दिल्ली पहुंचने के बाद काफी देर तक एयरपोर्ट पर रुके रहे। उन्होंने एयरपोर्ट से अपने आवास जाने को कुछ समय के लिए टाल दिया ताकि नीट की परीक्षा देने वाले किसी भी अभ्यर्थी को यातायात पाबंदियों के कारण असुविधा नहीं हो। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:15 बजे एयकपोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां से तुरंत लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास रवाना होने के बजाय वहीं रुके रहे। सूत्रों के अनुसार, चूंकि नीट परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होनी थी, इसलिए प्रधानमंत्री ने परीक्षा शुरू होने के बाद ही आवास के लिए निकलने का निर्णय लिया, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी ना हो और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित ना हो।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m