ODISHA DESK, भुवनेश्वर: नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्र-छात्राओं के मन में बनी अनिश्चितता अब खत्म हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा (Re-exam) के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है। आगामी 21 जून को देशभर के 4250 केंद्रों पर यह पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 3 मई को आयोजित हुई नीट-यूजी परीक्षा में 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। लेकिन विभिन्न अनियमितताओं और गड़बड़ी के आरोपों के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से ही दोबारा परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच लगातार चर्चाएं चल रही थीं।
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस पुन: परीक्षा के लिए छात्रों को फिर से पंजीकरण (Registration) करने की आवश्यकता नहीं होगी। एग्जाम सिटी और उम्मीदवारों का डेटा पहले वाला ही मान्य रहेगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त पंजीकरण शुल्क भी नहीं देना होगा। प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने से संबंधित जानकारी आगामी कुछ दिनों के भीतर घोषित कर दी जाएगी।
परीक्षार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए की ओर से पुन: परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी गई हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

