NEET UG Result 2025: मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित NEET UG 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार दोपहर अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर परिणाम अपलोड किया। इस साल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में टॉप किया है।

सीकर में रहकर की थी तैयारी
महेश कुमार मूल रूप से हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने सीकर में रहकर नीट की तैयारी की और 99.9 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है।
कोटा के 3 छात्र भी टॉप-10 में
महेश के अलावा राजस्थान के कोटा स्थित ऐलन कोचिंग संस्थान के तीन छात्रों ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है। इससे एक बार फिर राजस्थान के कोचिंग हब्स की सफलता की छवि देशभर में मजबूत हुई है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड exam.nta.ac.in/NEET, neet.nta.nic.in या neet.ntaonline.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इन पोर्टलों पर लॉगिन कर रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
पिछले साल भी राजस्थान रहा था अव्वल
गौरतलब है कि NEET UG 2024 में भी टॉपर्स की सूची में राजस्थान सबसे आगे था। पिछले साल टॉपर्स लिस्ट में राजस्थान के 4, महाराष्ट्र के 3, दिल्ली और यूपी के 2-2, जबकि बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और चंडीगढ़ के 1-1 छात्र शामिल थे।
पढ़ें ये खबरें
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार
- ज्ञानेश कुमार के सामने झुके अभिजीत दीपके! आंदोलन पर लगाया ब्रेक, कार्यकर्ताओं से कहा-परिवार के साथ वक्त बिताएं, सौरभ-आशुतोष पर आंखें हुई नम
- पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियार और हेरोइन, कसूर और सुलेमान से उड़ान भरने की आशंका; 15 दिन में कई बड़ी खेप बरामद
- मोहन भागवत के ‘बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात’ वाले बयान पर सियासी घमासान; आलोक शर्मा के समर्थन के बाद कांग्रेस प्रवक्ता का पलटवार
- इंदौर में CM मोहन यादव का शस्त्र पूजन: पुलिस को मिलीं 51 हाईटेक बाइक; सुरक्षा से लेकर रोजगार तक, मंच से किए कई बड़े ऐलान
