शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में शराब आवंटन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है। लंबे समय के बाद ठेका नीलाम नहीं करने वाले और राजस्व इकट्ठा नहीं करने वाले अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। आबकारी विभाग ने बैतूल और अशोकनगर के जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: नकली सोने के सिक्कों से असली ठगी: गड़ा धन मिलने का झांसा देकर किलो में बेचते थे गोल्ड, डेढ़ करोड़ कैश के साथ परिवार के 4 लोग गिरफ्तार
दरअसल, मदिरा दुकानों के निष्पादन में लापरवाही हुई थी जिससे शासन के लक्ष्यों की पूर्ति नहीं हुई थी। जिसके बाद आबकारी आयुक्त के निर्देश पर बैतूल जिले के आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह और अशोकनगर-गुना के प्रभारी गुरु प्रसाद केवट को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबन के दौरान दोनों अधिकारी मुख्यालय में पदस्थ रहेंगे।
यह भी पढ़ें: अंडरगारमेंट चोर का आतंक: सोना-चांदी छोड़ घर से चुराए चड्डी, Viral Video देख फटी रह जाएंगी आखें
आबकारी आयुक्त के आदेश पर गुरु प्रसाद केवट को उड़नदस्ता ग्वालियर संभाग में पदस्थ कर दिया गया है। वहीं अंशुमान सिंह को भोपाल उड़न दस्ता में अटैच किया गया है।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक को किया तलब, 21 अप्रैल को हाजिर होने का दिया आदेश, अवैध खनन केस में जज को किया था फोन
बता दें कि राजस्व विभाग के लक्ष्य अनुसार आबकारी विभाग को प्रदेश भर में अभी ढाई हजार करोड़ और चाहिए। फिलहाल 400 दुकान प्रदेश भर में खाली है, जिसकी नीलामी नहीं हो पाई है।



