Nepal Rasuwa Bhotekoshi River Flood: नेपाल में कुदरत का कहर (Nepal Natural disaster) बरपा है। तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बाढ़ आने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ों से आया सैलाब गांव में कहर बनकर टूटा। पानी और पत्थरों के बाढ़ से गांव डूब गया। वहीं पुल टूट गए और गाड़ियां बह गई। इस हादसे में 500 लोगों के मिरने का आंशका है। जबकि बाढ़ के बाद टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता हैं।
वहीं नेपाल में आए कुदरत कहर को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल बॉर्डर से लगे बिहार के 8 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ एक्टिव मोड में है।
बाढ़ के असर को देखते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है।

इधर रसुवा में बाढ़ से कितना कुल नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है। खास बात यह है कि जिला मुख्यालय के आसपास बारिश नहीं हुई थी, फिर भी भोटेकोशी नदी में अचानक पानी बढ़ गया। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ की सटीक वजह अभी पता नहीं चली है। ऊंचाई वाले इलाके में ग्लेशियर की झील का पानी अचानक निकलने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। टिमुरे में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान की आशंका है।
बाढ़ से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बहा
रसुवा में अचानक बाढ़ से एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बह गया। इसके अलावा चिलिमे जलविद्युत परियोजना समेत कुछ दूसरी परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
बाढ़ में हेलिपैड बहा, रेस्क्यू हेलिकॉप्टर को लौटना पड़ा
रसुवा के टिमुरे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भेजा गया हेलिकॉप्टर बिना उतरे काठमांडू लौट आया। बाढ़ के पानी में स्थानीय हेलिपैड बह गया था, इसलिए पायलट को उतरने के लिए सुरक्षित जगह नहीं मिली। पायलट ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि ऊपर से देखने पर टिमुरे गांव का बड़ा हिस्सा नजर ही नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि त्रिशूली नदी का पानी अचानक बहुत तेजी से बढ़ा, जैसे अचानक किसी बंद नदी का पानी बाहर निकल आया हो।
PM बालेन ने सेना तैनात करने के आदेश दिए
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह (Balen Shah) ने रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। बालेन ने नदी किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी भेजा जा रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


